अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल बैठक संपन्न

0

रविवार को नगर के पुराने राम मंदिर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में समाज संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर पदाधिकारियों ने युवाओं को हिंदुत्व के प्रति जागरूकता रखने, सर्व समाज को लेकर चलने, धर्महीत में काम करने और सामाजिक कार्यक्रम करवाते रहने की समझाईश दी। वही उन्होंने गौ माता की सेवा करने के साथ साथ संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ाने, संगठन के साथ चलने और मानव धर्म को सहयोग करने की बात कही। आयोजित इस बैठक के दौरान कुछ युवाओं को संगठन में पद दिए जाने की बात कहते हुए पूरे जिले में संगठन को मजबूत कर गति प्रदान करने की बात कही गई। तो वही समाजिक विभिन्न मुद्दों पर सविस्तार चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here