ब्रिटिश खुफिया एजेंसी जीसीएचयू के प्रमुख ने चीन के द्वारा अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाने पर चिंता व्यक्त की है।अंतरिक्ष में चीन अपना कब्जा जमाने की होड़ में लगा हुआ है। चीन किसी भी सेटेलाइट के नेटवर्क को ध्वस्त कर सकता है। उन्हें ट्रेस कर सकता है। किसी भी देश की संचार निगरानी और जीपीएस सिस्टम को बर्बाद कर सकता है।
ब्रिटिश खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने चेतावनी जारी की है,कि चीन अब लेजर सिस्टम पर काम कर रहा है। जिसके जरिए वह किसी भी सैटेलाइट नेटवर्क को ध्वस्त कर सकता है। यदि ऐसा हुआ,तो मिसाइल अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकेंगी। वहीं किसी भी देश का संचार माध्यम, डिजिटल लेनदेन, डिजिटल करेंसी, इत्यादि पर भी बड़ा खतरा उत्पन्न हो जाएगा। खुफिया प्रमुख ने चीन की वैश्विक तकनीकी प्रभुत्व को रोकने के लिए कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता बताई है।
रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान जिस तरीके की स्थितियां वैश्विक स्तर पर बन रही हैं। उससे सबसे बड़ी चिंता अब सेटेलाइट को लेकर दुनिया के सभी देशों को, विशेष रुप से अमेरिका ब्रिटेन की चिंता बढ़ गई है। रूस और चीन सबसे बड़ी चिंता का विषय सारी दुनिया के लिए बन गए हैं।










































