नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उ’चतर माध्यमिक विद्यालय में २१ जून को ९ वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, शिक्षा समिति सभापति किशोर पालीवाल के मुख्य आतिथ्य एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मीचंद मानवटकर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्र’वलित कर माल्यार्पण किया। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रात: ६.०८ बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रात: ६.१४ बजे माननीय राज्यपाल, प्रात: ६.२० बजे देश के प्रधानमंत्री द्वारा रिकार्ड किया गया संबोधन एवं प्रात: ६.४० बजे देश के उपराष्ट्रपति का संबोधन का प्रसारण हुआ और उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति के संदेश के वाचन को रेडियों में सुना जिसके बाद प्रात: ७ बजे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और सभी ने योगासन व प्राणायाम की विभिन्न क्रियाएं किये। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था और शासन के निर्देश थे कि स्कूली विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित होकर योग करे परन्तु कार्यक्रम प्रात: ६ बजे से होने के कारण बहुत कम संख्या में विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे ऐसी स्थिति में कम विद्यार्थियों की उपस्थिति में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है और योग सभी को करना चाहिए क्योंकि योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है इसलिए रोजाना प्रात: के समय योग करना चाहिए।










































