आदिवासी वनांचल तहसील परसवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बघोली में श्रावण मास के पावन अवसर पर माता मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमें समस्त ग्रामीण जनों की उपस्थिति में बुधवार को भगवान श्री राम और हनुमान जी का विधि विधान से पूजन कर सुबह करीब 10 बजे संगीतमय अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर संपूर्ण रामायण पाठ का वचन और श्रवण किया। लगभग 28 घंटे निरंतर चले इस अखंड रामायण पाठ का गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे विधि विधान से हवन पूजन, अर्चन और महाआरती कर अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया। वहीं देर शाम तक भजन कीर्तन करने के उपरांत महाप्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करा कर धर्म लाभ अर्जित किया। पदमेंश न्यूज़ से चर्चा में हेमराज बोपचे ने बताया कि सावन महीने के पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया इसी कड़ी में इस वर्ष अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जिस के समापन पर हवन पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारी सदस्य सहित गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।










































