अगले महीने Honda की कारें हो जाएंगी महंगी, कंपनी कर रही विचार कितनी बढ़ेगी कीमत

0

Car Price Rise: ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा (Honda) अगले महीने भारत में अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्टील और बहुमूल्य धातुओं के दामों में वृद्धि के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। कंपनी देश में होंडा सिटी और होंडा अमेज सहित कई मॉडल बेचती है। फिलहाल गाड़ियों की कीमत कितनी बढ़ोतरी होगी। इस पर विचार किया जा रहा है।

अगस्त से बढ़ेंगे दाम

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक राजेश गोयल ने कहा कि स्टील, एल्युमीनियम और धातुओं के दामों में वृद्धि हो गई है। कुछ के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इससे हमारी उत्पादन की लागत पर असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि दम कितने बढ़ेंगे, इस पर कंपनी विचार कर रही है। अगस्त से कारें महंगी हो जाएंगी।

खरीद की लागत को कम रखना

राजेश गोयल ने कहा कि हमारा लक्ष्य खरीद की लागत को कम रखना है। हम इस पर विचार कर रहे हैं कि अतिरिक्त लागत का कितना बोझ खुद वहन करें। कितना कस्टमरों के कंधों पर डालें। होंडा भारत में अमेज, डब्ल्यूआर-वी, सिटी और जैज बेचती है। कंपनी की सिटी और अमेज काफी पॉपुलर है।

मारुति सुजुकी ने भी बढ़ाई कीमत

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों के दाम 1 जुलाई से बढ़ा दिए हैं। इस साल कंपनी पहले भी दो बार दाम में वृद्धि कर चुकी है। मारुति ने जनवरी और अप्रैल में कारों की कीमत में बढ़ोतरी की थी। अब तक कंपनी 35 हजार रुपए तक दाम बढ़ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here