अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अकोला के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

0

जनपद पंचायत किरनापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम अकोला में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग को लेकर सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार को ज्ञापन सौंपा ।कलेक्टर कार्यालय में सौंपे गए इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर जगह-जगह अतिक्रमण किया गया है जिसे हटाने के लिए पंचायत स्तर से निवेदन करने के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों ने अब तक अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है जिसके चलते विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत निर्माण संबंधित कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां ग्राम अकोला सरपंच ने इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए गांव की शासकीय भूमि को तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here