लंबे समय से केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि BCCI ने केएल की पर्सनल लीव अप्रूव कर दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि केएल ने ये लीव अपनी शादी के लिए ली है और जनवरी में वो और अथिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, अभी तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
BCCI ने राहुल की पर्सनल लीव की रिक्वेस्ट अप्रूव की
बिजनेस टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI ने राहुल की पर्सनल लीव की रिक्वेस्ट अप्रूव कर ली है। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत के दौरान अथिया और राहुल के कॉमन फ्रेंड ने बताया था कि कपल इस साल शादी करने वाले हैं, हालांकि, असल तारीख के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।
जल्द होगी दोनों की शादी – सुनील
पिंकविला से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि केएल राहुल और अथिया की शादी कब होगी; तो इसके जवाब में उन्होंने कहा – जल्द होगी। अब सुनील के इस जवाब से लग रहा है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। तब से ही फैंस इस सेलिब्रिटी कपल की शादी का इंतजार कर रहा है।
दोनों लंबे समय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं।
अथिया ने 2015 में की थी करियर की शुरुआत
अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे।
समय मिलते ही शादी की प्लानिंग करेंगे- सुनील
कुछ दिनों पहले एक इवेंट में पहुंचे सुनील से रिपोर्टर ने अथिया और केएल राहुल की शादी के बारे में पूछा था। इसका जवाब देते हुए सुनील ने कहा, मुझे लगता है जैसे ही बच्चे तय करेंगे तभी शादी होगी। राहुल का शेड्यूल अभी बहुत बिजी है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप फिर साउथ अफ्रीका टूर और ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को एक लंबा ब्रेक मिलेगा, तब शादी होगी। भाई एक दिन में शादी नहीं हो सकती..।
सुनील ने आगे कहा- अभी पापा चाहते हैं कि लड़की है तो शादी हो जाए, लेकिन एक बार राहुल को ब्रेक मिल जाए। बच्चों को डिसाइड करने दीजिए, क्योंकि आप कैलेंडर देखोगे तो डर जाओगे। एक-दो दिन का गैप है और इतने छोटे गैप में शादी बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं है। वक्त मिलते ही हम इसकी प्लानिंग जरूर करेंगे।









































