अमेरिका के ओहायो में 20 साल के शख्स ने पेड़ की डाल काटते समय कभी ये नहीं सोचा होगा कि उसकी जान खतरे में पड़ेगी। पेड़ की डाल के साथ शख्स ने अनजाने में एक अफ्रीकी किलर मधुमक्खियों के एक छत्ते को उजाड़ दिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में अफ्रीकी किलर मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोलकर 20,000 बार से ज्यादा बार डंक मारा। इसके बाद शख्स को दमकल की मदद से पेड़ पर से उताराकर अस्पताल पहुंचाया गया। अफ्रीकी किलर मधुमक्खियों के हमले के शिकार युवक की जान खतरे में पड़ गई थी। अब एक हफ्ते बाद कोमा से बाहर आया हैं।
उनके परिवार ने कहा कि डॉक्टरों को उम्मीद है, कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। उनकी मां शावना कार्टर ने बताया कि ऑस्टिन बेलामी ने गलती से मधुमक्खियों के एक छत्ते को छेड़ दिया। इसके बाद हजारों अफ्रीकी किलर मधुमक्खियों ने उसके सिर, गर्दन और कंधों पर धावा बोल दिया। ऐसा लग रहा था कि उसके सिर, उसकी गर्दन और उसकी बाहों पर एक काला कंबल लिपट गया था। ऑस्टिन बेलामी एक ऊंचे पेड़ की डालों को काट रहे थे, जबकि उनकी दादी फीलिस एडवर्ड्स और उनके चाचा जमीन से देख रहे थे। अचानक बेलामी ने एक छत्ता काट दिया जिसके बाद मधुमक्खियां बेकाबू हो गईं। चूंकि उसके चाचा और उसकी दादी पर भी मधुमक्खियां हमले कर रही थीं, इसलिए वे 20 वर्षीय युवा की मदद करने में असमर्थ थे।