आईसीसी विश्व कप में सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अपने आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड के हाथों 93 रनों की करारी हार के साथ ही पाकिस्तान आधिकारिक रूप से विश्व कप से बाहर हो गया। अब अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पाने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
ICC WC 2023: पहला सेमीफाइनल
- भारत बनाम न्यूजीलैंड
- दिनांक: 15 नवंबर 2023, बुधवार
- मैच टाइमिंग: दोपहर 2 बजे
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार
ICC WC 2023: दूसरा सेमीफाइनल
- दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- दिनांक: 16 नवंबर 2023, गुरुवार
- टाइमिंग: दोपहर 2 बजे
- स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार










































