अभिनेता विक्की कौशल आए इंदौर, एक माह तक होगी विभिन्न स्थानों पर फिल्‍म शूटिंग

0

सोमवार शाम फिल्म कलाकार विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘लुका-छुपी 2’ की शूटिंग के लिए इंदौर आए। शाम करीब 5 बजे इंदौर विमानतल पर पहुंचे विक्की पूरे वक्त मास्क लगाए रहे। गाड़ी में बैठने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों की फरमाइश पर मास्क उतार उनका अभिवादन किया।

इसके बाद यहां से वे सीधे बायपास सि्थत होटल के लिए रवाना हो गए। लंबे वक्त बाद शहर में कोई बड़ी फिल्म की शूटिंग का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए साराअली खान भी विगत दिनों ही शहर आ चुकी है।

मेडाक फिल्म द्वारा बनाई जा रही ‘लुका-छुपी 2’ की शूटिंग शहर में करीब एक माह तक जारी रहेगी। शहर में इस फिल्म की श़ूटिंग एतिहासिक स्थल जैसे राजवाड़ा, बड़ा रावला, लालबाग, हवा बंगला, छत्री पर तो होगी ही इसके अलावा 56 दुकान, विजय नगर, पलासिया, सराफा, अन्नपूर्णा रोड, केट रोड आदि स्थानों पर भी होगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के लिए अभी और भी कलाकार शहर आने वाले हैं। कलाकारों की फेहरिस्त में सतीश्‍ कौशिक के भी आने की संभावना है। बड़ा रावला में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here