पदमेश न्यूज़, बालाघाट।नक्सली हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर स्वर्गीय आशीष शर्मा की याद में नगर के मुलना स्टेडियम में 16 मार्च से आयोजित अमर शहीद श्रद्धांजलि ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में 21 मार्च शनिवार को 2 अहम मुकाबले खेले गए।मध्य प्रदेश फुटबॉल एंव जिला फुटबॉल संघ बालाघाट द्वारा आयोजित इस अंडर 15 यूथ क्लब लीग फुटबाल बॉयज प्रतियोगिता में शनिवार का पहला मैच लायंस फुटबॉल एकेडमी जबलपुर बनाम बॉयज एफसी उकवा के मध्य खेला गया,जो काफी रोमांचक रहा। खेल के 19 मिनट में लायंस के शौर्य शर्मा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।उधर उकवा की टीम मैच बराबर करने का प्रयास करती रही परन्तु सफलता नहीं मिली।मैच के मध्यांतर तक लायंस एफसी एक गोल से आगे रही।मध्यांतर के पश्चात् दोनो टीम गोल करने का प्रयास करती रही लेकिन सफलता हाथ नही लगी।उधर खेल के अंतिम 10 मिनट पूर्व खेल के 71 मिनट में लायंस एफसी के खिलाड़ी शौर्य शर्मा ने अपने पैरों का जादू दिखाते पुनः दूसरा गोल दाग दिया।इस तरह लाइंस एफसी जबलपुर 2 गोल से विजय हासिल कर प्रतियोगिता के अगले पायदान में प्रवेश किया।
रांची को पटखनी देकर सतना ने 3 गोल से मारा मैदान
उधर प्रतियोगिता में दिन का दूसरा व अंतिम मैच सतना सोल्डर सतना बनाम सांची वॉरियर्स के साथ खेला गया।जहां खेल के 11 मिनट में सतना के खिलाड़ी स्वास्तिक ने रांची के खिलाफ पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।उधर मध्यांतर तक सतना 1 गोल से आगे रही,लेकिन मध्यांतर के पश्चात् सतना के खिलाड़ी राहुल ने दूसरा गोल दागकर खिलाड़ियों में जोश भर दिया। जिनका यह जोश अभी उफान पर ही था कि खेल के 55 मिनट में सतना के खिलाड़ी सचिन ने तीसरा गोल कर टीम को बड़ी बढ़त दिलाई। जहां खेल के 90 मिनट तक रांची की टीम अपने पैरों का जादू नहीं दिखा सकी। जो सतना के खिलाफ गोल दागने के लिए मैदान में काफी जद्दोजहद करती रही, बावजूद इसके भी टीम के खिलाड़ी सतना के खिलाफ एक भी गोल दागने में कामयाब नहीं हो सके। इस तरह सतना सोल्डर सतना 3 गोल से विजय रही। आयोजित प्रतियोगिता में
निर्णायक मुस्कान अंजल गौरव प्रिया नीतेस शरद रोहित रेफरी इंचार्ज विनोद शर्मा मैच कमिश्नर चंद्रा मालिक जबलपुर रहे। मैच को सफल बनाने में दिलीप राजपूत गणेश अग्रवाल एंव आशीष पिल्ले की उपस्तिथि सराहनीय रही।








































