पदमेश न्यूज़, बालाघाट।नक्सली हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर स्वर्गीय आशीष शर्मा की याद में नगर के मुलना स्टेडियम में 16 मार्च से आयोजित अमर शहीद श्रद्धांजलि ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में 22 मार्च रविवार को 2 अहम मुकाबले खेले गए।मध्य प्रदेश फुटबॉल एंव जिला फुटबॉल संघ बालाघाट द्वारा आयोजित इस अंडर 15 यूथ क्लब लीग फुटबाल बॉयज प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच लायंस फुटबॉल एकेडमी जबलपुर बनाम द डायमंड रॉक अकैडमी के मध्य खेला गया,जो काफी रोमांचक रहा। जहां दोनों ही टीम खेल खत्म होने तक एक दूसरे के खिलाफ एक भी गोल दागने में कामयाब नहीं हो सकी ,तो वही प्रतियोगिता का दूसरा मैच भोपाल बनाम रांची वॉरियर्स के मध्य खेला गया। जहां भोपाल के खिलाड़ी मोहम्मद सफीक हुसैन ने खेल के कुछ मिनट पूर्व एक गोल दागकर प्रतियोगिता का यहां मैच अपने नाम कर लिया और सांची वॉरियर्स को करारी हार का सामना करना पड़ा।
जबलपुर बालाघाट के बीच दिखी काटे की टक्कर, उधर भोपाल ने जीता दूसरा मैच
नगर के मुलना स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में रविवार को दिन का पहला मैच लायंस एफसी बनाम द डायमंड रॉक बालाघाट के बीच खेला गया।जहा खेल शुरू होते ही दोनो टीम एक दूसरे के खिलाफ गोल करने का प्रयास करती रही परन्तु सफलता नहीं मिली।उधर मध्यांतर तक दोनो टीम गोल रहित बराबर पर रही। मध्यांतर के पश्चात् एक बार फिर से दोनो टीम गोल करने के लिए काफी जद्दोजहद करती रही, लेकिन खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण दोनों ही टीम को गोल करने में सफलता नही मिली। अंत में मैच गोल रहित बराबर पर रहा।जिसके चलते दोनो ही टीम को 1- 1 अंक से संतुष्ट होना पड़ा।उधर प्रतियोगिता में दिन का दूसरा व अंतिम मैच एम एम भोपाल बनाम सांची वॉरियर्स के मध्य खेला गया।जहा खेल शुरू होते ही दोनो टीम गोल करने का प्रयास करती रही परन्तु सफलता नहीं मिली। मध्यांतर तक दोनो टीम गोल रहित बराबर पर रही।वही मध्यांतर के पश्चात् दोनो टीम एक बार फिर से गोल करने करने का प्रयास करती रही परन्तु खेल के 86 मिनट तक दोनों ही टीम गोल दागने में असफल रही। इसके तुरंत बाद ही अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एम एम भोपाल के खिलाड़ी मोहम्मद सफीक हुसैन ने पहला गोल किया।उधर बचे कुछ मिनट में सांची के खिलाड़ी 1 गोल दागकर मैच को बराबर करने का प्रयास करते रहे परन्तु उन्हें सफलता नहीं मिली। अंत में एम एम एफसी भोपाल 1 गोल से विजय रही।वही सांची वारियर्स को हार का सामना करना पड़ा।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
22 मार्च रविवार को खेले गए इन दोनों मैचों में मुख्य अतिथि के तौर पर जयश्री प्रकाश सोनवाने, भवानी शंकर टेकरी,दिलीप जी, मनोज शिव सागर, सरिता सोनी, व ललित जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तो वही शरद, अंजल ,गौरव ,नीतेश, प्रिया मुस्कान, रोहित मैच रेफरी इंचार्ज विनोद शर्मा एव मैच कमिसिनर चंद्रा मालिक ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मैच को सफल बनाने में दिलीप राजपूत, गणेश अग्रवाल, अशीस पिल्ले, दिनेश, रुपनाथ, युवराज का सराहनीय योगदान रहा।








































