अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में शूटिंग:2 जगह गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल; पुलिस ने कहा- आरोपी भी मारा गया

0

अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में 2 जगह गोलीबारी हुई है। इसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 5 छात्र घायल हैं। MSU पुलिस ने कहा कि 43 साल के आरोपी ने हमले में खुद को भी चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई है। कैंपस के बाहर संदिग्ध का शव पाया गया है।

इससे पहले कैंपस में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने अश्वेत संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। फोटो में उसकी हाइट छोटी है और उसने चेहरे पर मास्क लगा रखा है।

स्टूडेंट्स को कैंपस न आने का आदेश
मिशिगन यूनिवर्सिटी के बर्की हॉल और IM ईस्ट सेंटर में ये घटना हुई। दोनों जगहों के बीच करीब 1 मील की दूरी है। पुलिस को करीब रात 8 बजे इमरजेंसी नंबर 911 पर शूटिंग की सूचना मिली। इसके 10 मिनट बाद ही यूनिवर्सिटी में एक और जगह गोली चली। हालात को देखते हुए स्टूडेंट्स को कैंपस न आने का आदेश दिया गया है। घटना में घायल हुए छात्रों को कैंपस के पास स्पैरो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

क्लासेज 48 घंटे के लिए सस्पेंड
यूनिवर्सिटी में सभी एक्टिविटीज और क्लास अगले 48 घंटे के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। सावधानी के तौर पर 30 फायरट्रक, एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को कैंपस के बाहर तैनात किया गया है। फिलहाल कैंपस के पास मौजूद सभी स्टूडेंट्स को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here