अमेरिका में फिर फायरिंग:​​​​​​​न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में दो गुटों में बहस के बाद गोलीबारी; 4 साल की बच्ची समेत 3 घायल

0

न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर में दो गुटों में हुई बहस हिंसक हो गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। इस दौरान वहां मौजूद 3 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 साल की बच्ची भी शामिल है, जहां वहां परिवार के साथ खिलौने खरीदाने पहुंची थी।

पुलिस कमिश्नर डेरमॉट शिया ने बताया कि ब्रूकलिन में रहने वाला परिवार अपने बच्चे को यहां खिलौने दिलाने लाया था। फायरिंग में बच्ची के पैर में गोली लगी। इसके अलावा रोड आइलैंड की 23 साल की महिला टूरिस्ट और न्यू जर्सी की 43 साल की महिला को भी गोली लगी है। इलाज के उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

2 से 4 लोग शामिल हो सकते हैं
शिया ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि विवाद की वजह का पता नहीं चल सका है। विवाद में 2 से 4 लोग शामिल हो सकते हैं। विवाद के दौरान इनमें से एक ने बंदूक निकाली और फायरिंग शुरू कर दी।

सर्च ऑपरेशन शुरू
NYPD अधिकारियों ने बताया कि शूटर को ट्रैक करने के लिए एक सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासियो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस संवेदनहीन हिंसा के अपराधियों पर नजर रखी जा रही है और NYPD उन्हें न्याय दिलाएगा।

6 मई को स्कूल में हुई थी फायरिंग
इससे पहले इडाहो स्थित एक स्कूल में गुरुवार को एक बच्ची ने फायरिंग की थी। घटना में 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हुए थे। इसके बाद टीचर ने इस बच्ची से बंदूक छीन ली थी। घायलों को बांह और पैरों में गोलियां लगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here