अमेरिकी ओपन के बाद खेल को अलविदा कहेंगी सेरेना

0

सेरेना ने एक साल तक टेनिस कोर्ट से दूर रहने के बाद इसी साल जून महीने में खेल में वापसी की थी हालांकि यह सफल नहीं रही और उन्हें दो साल बाद यहां एक ही जीत मिली है।
सेरेना का कहना है कि वह अब अपने जीवन के अगले दौर पर ध्यान देना चाहती हैं। इस पूर्व चैम्पियन खिलाड़ी ने कहा कि मैं टेनिस से दूर उन अन्य चीजों की ओर ध्यान दे रही हूं जो बातें मेरे लिए अहम हैं। इस खिलाड़ी ने कहा, ‘जीवन में एक दौर ऐसा भी आता है, जब हमें एक अलग राह पर बढ़ने की ओर ध्यान देना होता है। वह समय हमेशा कठिन होता है। जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं और उसे फिर भी छोड़ना पड़ता है। मैं अभी टेनिस का आनंद ले रही हूं पर अब मेरे लिए इसे छोड़ने का समय आ गया है। मुझे एक मां होने के साथ ही अपने अन्य काम ओर स्वयं अपने आप पर ध्यान देना है। सेरेना ने साल 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here