जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बालाघाट पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2.1 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर में संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान थाना कोतवाली पुलिस बस स्टैंड, अवंती बाई चौक, भटेरा खैरी, कुम्हारी स्थित शिव मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम धापेवाड़ा के आगे एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह मुख्य मार्ग छोड़कर जोधीटोला की ओर जाने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर जोधीटोला मोबाइल टावर के पास रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से 2.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेजराम वर्मा पिता मोहर सिंह वर्मा, निवासी घाट, परासिया, थाना कुण्डीपुरा, जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुण्डीपुरा, जिला छिंदवाड़ा में भी पूर्व में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी










































