‘अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं…’, नेहरु के ‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ नारे पर शिवराज सिंह चौहान का कटाक्ष

0

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्रचलित ‘ हिंदी चीनी भाई-भाई ‘ के नारे का कटाक्ष किया। शिवराज ने कहा, हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में गहराई से समाया हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसी जीवन शैली है जो सार्वभौमिक प्रेम और अहिंसा में विश्वास करती है। कहा कि हिंदुत्व में व्याप्त अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में बसा है। यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह सभी से प्यार और अहिंसा में विश्वास रखता है। शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के ‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ नारे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व में अहिंसा का मतलब कमजोरी नहीं है। अगर कोई भारत पर उंगली उठाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनना होगा ताकि वह दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ा सके। हिंदुत्व सभी धर्मों का सम्मान करता है।

हम अहिंसा में विश्वास रखते हैं लेकिन ताकत के साथ…: शिवराज

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम अहिंसा में विश्वास करते हैं, लेकिन यह ताकत के साथ ही संभव है। अगर हम ‘हिंदी चीनी भाई भाई’ कहते रहें और चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर ले, तो इसे कमजोरी कहते हैं। ‘शिवराज सिंह चौहान ने आगे इंटरव्यू में कहा हिंदुत्व सभी के लिए खुशी चाहता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे में दिखता है। लेकिन, हिंदुत्व उन लोगों के लिए अच्छा नहीं चाहता जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here