भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार आईपीएल के इस सत्र में विराट कोहली पर कप्तानी का बोझ नहीं रहेगा। ऐसे में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए साल 2016 सत्र जैसा प्रदर्शन दोहरा सकते हैं। साल 2016 में विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 900 से ज्यादा रन बनाए थे। गावस्कर के अनुसार रविवार को जब आरसीबी आईपीएल 15 के अपने शुरूआती मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी तो विराट पर सभी की नजरें रहेंगी।
गावस्कर ने कहा कि इस समय हम नहीं जानते कि कोहली आने वाले समय में फिर कप्तानी संभालेंगे या नहीं। कभी कभार जब खिलाड़ी को कप्तानी के बोझ से राहत मिलती है तो वह अच्छा प्रदर्शन करता है क्योंकि वह अन्य 10 खिलाड़ियों के बारे में नहीं सोच रहा होता। वहीं जब आप कप्तान होते हो तो आप 10 अन्य खिलाड़ियों के बारे में भी सोच रहे होते हो। इस दौरान अपनी टीम के अन्य सदस्यों के प्रदर्शन या उनकी खराब फॉर्म और वे क्या चीजें सही नहीं कर रहे, वे ये सही कब करेंगे जैसे बातें दिमाग में उठती रहती हैं। गावस्कर ने कहा कि इस सत्र में हमें 2016 के सत्र का कोहली देखने को मिल सकता है जिसमें उन्होंने आईपीएल सत्र में करीब 1000 रन बना लिये थे।
गिरजा/ईएमएस 26मार्च 2022










































