मेजबान श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में एक पारी और 39 रनों से मिली जीत के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में तीन पायदान की छलांग लगायी है। अब श्रीलंकाई टीम आईसीसी अंक तालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गयी हे। ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई उसकी दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थी। इसलिए दूसरे मैच में शानदार जीत से श्रीलंका को 12 अंक मिले हैं। . वहीं पारी की हार के कारण ऑस्ट्रेलिया नंबर एक स्थान से फिसल गयी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दूसरे पायदान पर खिसक गई है। वहीं टीम इंडिया एक पायदान खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के दूसरे टेस्ट के पहले लगभग 78 फीसदी अंक थे पर हार के बाद टीम के 70 फीसदी अंक घटे हैं। उसने चैंपियनशिप में अब तक 6 मैच जीते हैं जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे। वहीं दक्षिण. अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर से पहले नंबर पर आ गई है। उसके 71.43 अंक हैं. उसने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 5 में उसे जीत मिली है, जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की टीम 54.17 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है। उसने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं. 4 में उसे जीत मिली है, जबकि 3 में वह हारी है। भारत और पाकिस्तान दोनों एक-एक स्थान नीचे आए हैं। पाकिस्तान के 7 मैच के बाद 52.38 अंक हैं और वह चौथे नंबर पर है जबकि टीम इंडिया ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। 6 में जीत हासिल की है, जबकि 2 में हार मिली। इस प्रकार टीम 52.08 अंक के साथ 5वें नंबर पर बरकरार है। वेस्टइंडीज 50 फीसदी अंक के साथ छठे, इंग्लैंड 33.33 फीसदी अंक के साथ 7वें और न्यूजीलैंड 25.93 फीसदी अंक के साथ 8वें नंबर पर काबिज है। बांग्लादेश की टीम 13.33 फीसदी अंक लेकर सबसे नीचे है।
बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat










































