आईसीसी टी20 विश्व कप खेलने को लेकर उत्साहित हैं वोक्स

0

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह मिलने से उत्साहित हैं। वोक्स चोटिल होने के कारण पिछले काफी समय से टीम से बाहर थे। ऐसे में अब वह वापसी के बाद लगातार खेलना चाहते हैं। वोक्स ने कहा कि तीस से अधिक उम्र होने के बाद खिलाड़ी किसी भी मैच को छोड़ना नहीं चाहता है। वहीं एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली सर्दियों में इंग्लैंड के व्यस्त कार्यक्रम में इस ऑलराउंडर को केवल एक बार शामिल किया गया था। इसके बाद जुलाई के अंत में बाएं घुटने की सर्जरी के बाद से ही वह बाहर थे। उन्होंने कहा कि टीवी पर टेस्ट और सीमित ओवरों के मैचों को देखना उनके लिए कठिन था हालांकि वापसी बाद पाकिस्तान में सात मैचों की टी20 अंतराष्ट्रीय श्रृंखला में और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से उनका मनोबल बढ़ा है। इस क्रिकेटर ने कहा , जब मैं बाहर था तो लगा कि इंग्लैंड के लिए खेलने के अवसरों को खो रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं बहुत क्रिकेट देखता हूं, यह हमेशा आपके लिए सबसे अच्छा नहीं होता है जब आप टीम के आसपास नहीं होते हैं। टीम में वापस आना और इंग्लैंड के लिए खेलना संतोषजनक है। मैं इसका पूरा आनंद ले रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here