निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक बिक्री करने कैश क्रेडिट मेमो जारी नहीं करने की शिकायत पर हट्टा पुलिस थाने में मैसर्स आकांक्षा कृषि केंद्र ग्राम मोहगांव खुर्द(कुंडा) के प्रोपराइटर एशराम शरणागत के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 की धारा3(2)(ग)एवं7(1)(क)तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा-4,5एवं 35 के तहत अपराध दर्ज किया। हट्टा पुलिस ने यह अपराध सुनील बागड़े उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अधिकारी के द्वारा पेश की गई शिकायत पर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता शैलेश ठाकरे ग्राम मोहगांव खुर्द ने 22 मार्च 2023 को मैसर्स आकांक्षा कृषि केंद्र ग्राम मोहगांव खुर्द की प्रोपराइटर एशराम शरणागत के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक विक्रय करने के स्केडिट मेमो जारी नहीं करने संबंधित शिकायत की थी ।उक्त शिकायत की जांच किए जाने पर शिकायत सत्य पाए जाने के उपरांत उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग बालाघाट की कृषि अधिकारी के द्वारा आकांक्षा कृषि केंद्र मोहगांव खुर्द के प्रोपराइटर एशराम शरणागत के विरुद्ध अपराध दर्ज करने हेतु शिकायत की गई थी इस शिकायत के आधार पर हट्टा पुलिस थाने में आकांक्षा कृषि केंद्र के प्रोपराइटर एशराम शरणागत के विरुद्ध उपरोक्त अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।










































