आयोग अध्यक्ष बिसेन के मुख्य आतिथ्य में तिरोड़ी महाविद्यालय में पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

0

मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन तिरोड़ी और कटंगी क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक है जिसके अंतर्गत आयोग अध्यक्ष बिसेन ने तिरोड़ी आगमन पर सामुदायिक भवन तिरोड़ी में दोपहर 2.00 बजे से तिरोड़ी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक ली तत्पश्चात 3.00 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कला महाविद्यालय तिरोड़ी जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन एव मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं वीरांगना रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर कुमकुम चावल से तिलक कर दीप प्रज्ज्वलित एव पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात कॉलेज प्रबंधन द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया एव कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी तत्पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश ठाकुर को आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने पदभार ग्रहण करा शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने अपने वक्तव्य में आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का ध्यानाकर्षण कराते हुए मांग रखी की वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय तिरोड़ी में दो अतिरिक्त रूम सेंट्रल लाइब्रेरी एवं लैब की आवश्यकता है जिसके लिए सहयोग प्रदान करेंगे एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर विषय ने कहा कि आपकी समस्याओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट टीएस सहित मुझे दे दे आपका मांग पत्र परसों ही मुख्यमंत्री महोदय को दे दिया जाएगा सप्लीमेंट्री बजट में सारी चीजें समाहित नहीं की जा सकती किंतु फिर भी कुछ चीजें मांगी जा सकती है उन्होंने आगे शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा जिला बालाघाट में 14 एव 15 दिसंबर समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल द्वारा होने वाले विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि इस सिविल में मेडिसिन कैंसर रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, छातियों स्वास रोग,शिशु रोग,नेत्र रोग,दंत रोग, हृदय रोग, पेट रोग, किडनी एवं मूत्र रोग,डायबिटीज, बाल श्रवण बाधित नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक रोग, चर्म रोग,सर्जरी,नाक कान गला रोग, डीजीटल एक्सरे,सोनोग्राफी,इको, इसीजी, पीएफटी,डायबिटीज की जांच सभी सामान्य खून की जांच शिविर में मरीजों की जांच एवं इलाज निशुल्क किया जाएगा शिविर में आते समय मरीज बीपीएल कार्ड,राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड, परिचय पत्र, समग्र आईडी,संबल योजना कार्ड में किसी एक की छाया प्रति अवश्य लाएं हर मरीज के साथ एक संबंधी को आने की अनुमति होगी जटिल रोग एवं ऑपरेशन के मरीजों को शिविर स्थान से चिरायु हॉस्पिटल भोपाल तक लाना एवं वापस भेजना निशुल्क आवास भोजन जांच ऑपरेशन में दवाइयां शामिल रहेंगे मरीज अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट भी साथ लाना ना भूलें। आयोग अध्यक्ष बिसेन द्वारा आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में असाध्य रोगियों को लाने एव निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का लाभ लेने की अपील की है तत्पश्चात भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र भैरम ने इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रियंका परते (जिला पंचायत सदस्य) अजहर खान, विक्रम देशमुख( पूर्व जिला पंचायत सदस्य) मुकेश रहागडाले,बड्डू ठाकुर (नगर पंचायत अध्यक्ष कटंगी) योगेश सोनवाने (तिरोड़ी मंडल अध्य्क्ष) मुकेश चौकसे, पवन राणा, यशवंत टेभरे,सागर बिसेन, शंकरलाल टांडेकर, शेखर ठाकुर,राजू अग्रवाल, पप्पू मुर्तुजा अली फिरोज खान( तिरोड़ी मंडल उपाध्यक्ष) अविनाश (सांसद प्रतिनिधि) मिहिर त्रिवेदी( तिरोड़ी मंडल महामंत्री) प्रत्युश दुबे(तिरोड़ी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष) राजा ठाकुर (तिरोड़ी भाजयुमो मंडल महामंत्री) श्रीमती सविता चौहान (महिला मोर्चा अध्यक्ष तिरोडी) सुश्री कामिनी ठाकुर (एसडीएम कटंगी ),रायसिंह कुश राम (तहसीलदार की तिरोडी) एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर अश्विनी सातनकर एवं आभार प्रदर्शन कॉलेज प्राचार्य नैनवती धारने ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here