आवारा कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर किया जख्मी

0

कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ग्राम बड़ी कुम्हारी में 8 जुलाई की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक आवारा कुत्ता ने गांव में पहुंचकर लोगों को काटकर जख्मी कहना शुरू कर दिया। कुत्ते के अचानक हमला करने से गांव में भगदड़ सी मच गई और इस कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इस आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी युवक आशु लाल पिता माधवलाल लिल्हारे ग्राम बड़ी कुम्हारी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई की शाम 6:00 बजे करीब जब ग्राम बड़ी कुम्हारी में घर गांव के लोग अपने काम में व्यस्त हैं और सड़क से आवाजाही चालू थी उसी समय एक आवारा कुत्ता गांव में अचानक घुस गया और लोगों पर दौड़ने झपटने लगा कुत्ते की अचानक इस हरकत को देखकर गांव में भगदड़ सी मच गई इस दौरान इस आवारा कुत्ते ने राहगीर सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। और यह कुत्ता गांव से ही भाग गया कुत्ते के हमले में जख्मी युवक आशु लाल लिल्हारे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा परमानंद पिता प्रीतम लिल्हारे,सृष्टि पिता धनेंद्र मिश्रा , शेषु पिता खड़ग्या वाघाडे का इलाज जिला अस्पताल में करने के बाद उन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए समय देकर घर रवाना कर दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here