आसमानी बिजली गिरने से महिला झुलसी

0

बालाघाट भरवेली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रट्टा समीप खेत में कृषि कार्य के दौरान तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। 20 जून को 4:00 बजे करीब या घटना उसे समय हुई जब यह महिला अपने खेत में धान बुवाई कर रही थी। आसमानी बिजली गिरने से झुलसी महिला श्रीमती कविता पति कृष्ण कुमार बिसेन 40 वर्ष ग्राम रट्टा निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता बाई बिसेन के परिवार में पति और दो बेटी एक बेटा है। बताया गया है की कविता बाई अपने परिवार के साथ खेती किसानी करती है। 20 जून को दोपहर में कविता बाई अपने पति कृष्ण कुमार बिसेन के साथ बैलगाड़ी में अपने खेत कृषि कार्य करने गई थी और दोनों पति-पत्नी खेत में धान बुवाई
कर रहे थे। 4:00 बजे करीब अचानक बादल छाए गए और हल्की बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरने से कविता बाई झुलझ गई और वह खेत में ही बेहोश हो गई थी। जिसे उसके पति कृष्ण कुमार बिसेन ने बैलगाड़ी में लिटा कर घर लाया। बताया गया है कि उस समय गांव में किसी गर्भवती महिला को लेने के लिए 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल से आई थी। इस 108 एंबुलेंस से कविता बाई बिसेन को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here