इंटकवैल की मोटर जलने से कई वार्डो मे प्रभावित हुई पानी सप्लाई !

0

नगर पालिका में दो-दो जल आवर्धन योजना शुरू होने के बावजूद भी नगर वासियों को 24 घंटे भरपूर मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है, तो वहीं अब इंटकवैल में लगी 125 एचपी की मोटर जलने से एक बार फिर नगर में जल की आपूर्ति प्रभावित हो गई है जिसके चलते वार्ड वासियों को सुबह शाम दोनों समय भरपूर पानी सप्लाई करना तो दूर की बात नपा प्रशासन द्वारा समय बेसमय नागरिकों को पानी की सप्लाई की जा रही है। जहां मोटर जलने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में काफी कम समय तक पानी दिया जा रहा है जिससे नगरी क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं।बताया जा रहा है बूढ़ी स्थित इंटकवैल में लगी 2 मोटर में से 125 एचपी की एक पानी की मोटर खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से जल सप्लाई बाधित हो रही है। जहां सोमवार से जली यहां मोटर 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक नहीं बन पाई है ,जिसके बनने में तीन-चार दिन और लगने की बात नपा के संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा कही जा रही है । ऐसे में यदि समय पर मोटर नहीं बनी तो नगर वासियों को पेयजल की किल्लत उठानी पड़ सकती है।

बूढ़ी, भटेरा, पुलिस लाइन, सहित नगर के अन्य क्षेत्र हुए प्रभावित
बताया जा रहा है कि बूढ़ी फिल्टर प्लांट पुराने इंटकवैल में एक 75, तो दूसरी 125 एचपी की दो मोटर लगी हुई है जिसमें से 125 एचपी की एक मोटर सोमवार को जल गई। जिसे तुरंत सुधराने भेज दिया गया था, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी बुधवार तक यह मोटर सुधरकर नहीं आई। वही मोटर बनाने में अभी तीन-चार दिनों का समय लगने की बात कही जा रही है जहां 125 एचपी की बड़ी मोटर खराब होने के चलते नगर में पानी की सप्लाई व्यवस्था डगमगा गई है. जहां मोटर खराब होने से बूढ़ी, भटेरा, पुलिस लाइन,सहित नगर के अन्य क्षेत्र प्रभावित हो गए हैं। जहां के रहवासियों सहित नगरी क्षेत्र के अन्य स्थानों में काफी कम मात्रा में पानी की सप्लाई की जा रही है तो वही आज सुबह से कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ही नहीं हुई है। तो वहीं कई क्षेत्रों में काफी कम समय समय तक पानी सप्लाई कि गई है । कुल मिलाकर कहा जाए तो बड़ी मोटर खराब होने के चलते नपा की पानी सप्लाई की व्यवस्था डगमगा गई है । यदि जल्द मोटर सुधरकर नहीं आई तो नगर में एक बार फिर पानी के लिए हाहाकार मच सकता है

तीन छोटी मोटर ,रात दिन खींच रही नदी का पानी
बूढ़ी स्थित फिल्टर प्लांट के इंटकवैल में लगी 125 एसपी की बड़ी मोटर खराब होने के चलते पानी सप्लाई की व्यवस्था पूर्ण रूप से डगमगा गई है। जहां 3 दिनों से खराब हुई मोटर अब तक नहीं बन पाई है तो वहीं इस पानी की मोटर को बनने में तीन-चार दिन का और समय लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में नगर में दोनों समय की जगह एक समय पानी देने की व्यवस्था बनाने के लिए इंटकवैल में 15,15 एचपी की तीन मोटर लगाई गई है जो रात दिन नदी का पानी खींच कर पानी सप्लाई के लिए प्लांट में जमा कर रही हैं। बावजूद इसके भी पर्याप्त मात्रा मे पानी का भंडारण नहीं कर पा रही है । बताया जा रहा है कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जो 15 ,15 एचपी की मोटर इंटकवैल में लगाई गई है वह तीन मोटर मिलाकर महज 45 एचपी का पानी खींच रही है, जबकि इंटकवैल में लगी बड़ी मोटर 125 एचपी का पानी खींचती थी, जो बड़े मुश्किल से नगर में दोनों समय पानी की सप्लाई करने में मदद करती थी।लेकिन वही मोटर के खराब हो जाने के चलते नगरी क्षेत्र में पानी सप्लाई की व्यवस्था डगमगा गई है।

मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान नगरपालिका जल प्रदाय शाखा प्रभारी भुवनेश्वर शिव ने जल्द ही मोटर सुधार कर फिट करने और जल्द से जल्द इस डगमगाए हुई व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की बात कही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here