इंदौर टेस्ट नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस:उपकप्तान स्टिव स्मिथ संभालेंगे जिम्मेदारी; 1मार्च से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

0

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कमान सौंपी गई है। टेस्ट 1 मार्च से शुरू हो रहा है। कमिंस दूसरे टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उनकी मां की तबीयत खराब है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 4 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। ऑस्ट्रेलिया 2 टेस्ट हार चुका है। अब ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी, क्योंकि वह पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से जीता था।

ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ी घर पहुंचे
ऑस्ट्रेलियाई टीम के 6 प्लेयर्स वतन लौट चुके हैं। डेविड वॉर्नर चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं और वन डे टीम में शामिल किए गए ग्लेन मैक्सवेल की कलाई मैच के दौरान टूट चुकी है। हालांकि मैक्सवेल स्क्वाड में शामिल किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here