इंदौर में आज 99 रुपये में दिखाई जाएंगी पसंदीदा फिल्में, जाने इंदौर में सिनेमा का इतिहास

0

यदि आपको मल्टीप्लेक्स में फिल्में देखने का शौक है, लेकिन टिकट की दरें ज्यादा लगती हैं, तो आज इस चिंता को भूल जाइए। दरअसल, आज शहर के लगभग सभी मल्टीप्लेक्स व सिंगल स्क्रीन थिएटरों में केवल 99 रुपये की टिकट में फिल्म दिखाई जाएगी। इसका अर्थ यह है कि आज शहर के मल्टीप्लेक्स में जो भी फिल्म चल रही है, उसे आप केवल 99 रुपये देकर देख सकते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आज राष्ट्रीय सिनेमा दिवस है। देशभर के मल्टीप्लेक्स आज दर्शकों को विशेष छूट देकर इसका उत्सव मना रहे हैं।

आज सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास दिन है। दरअसल, आज राष्ट्रीय सिनेमा दिवस होने के कारण मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने देशभर के थिएटरों में प्रत्येक फिल्म को केवल 99 रुपये प्रति टिकट में दिखाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद मानो शहर का प्रत्येक मल्टीप्लेक्स और थिएटर आह्वान कर रहा हो कि- मेरे साथ आओ, मेरे दोस्तो…आज कम रुपये में अपना पसंदीदा सिनेमा देखो।इंदौरियों की खास आदत है कि वे हर छोटी-छोटी चीज का खूब उत्साहित होकर आनंद लेते हैं। आज ऐसा ही मौका है। जिन इंदौरियों को फिल्में देखने का बहुत शौक है, यूं तो वे सप्ताह के सातों दिन मल्टीप्लेक्स और थिएटरों में भीड़भाड़ बनाए रखते हैं, लेकिन आज के दिन उमड़ने वाली भीड़ की बात कुछ अलग होगी। इस दिवस को विशेष बनाने तथा सिनेमा के प्रति लोगों में आकर्षण और बढ़ाने के लिए थिएटरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

किन सिनेमाघरों में मिलेगा लाभदेशभर में आइनोक्स, पीवीआर, सिनेपोलिस, मिराज, डिलाइट, एमजीएम, बिग सिनेमा, फनडूर, एम्पायर, क्रिस्टल के जितने भी मल्टीप्लेक्स हैं, उन सबमें यह सुविधा मिलेगी। इंदौर में आइनोक्स की पांच जगहों पर 35 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन हैं। इसी तरह पीवीआर, सिनेपोलिस की करीब 20-20 स्क्रीन हैं। मिराज और फनडूर सिनेमा में 3-3 स्क्रीन मौजूद हैं।इन सब स्क्रीन में कुल मिलाकर पूरे शहर के मल्टीप्लेस में एक दिन में करीब 40 हजार लोग सिनेमा देख सकते हैं। सभी मल्टीप्लेक्स में सभी श्रेणी में प्रत्येक शो की टिकट 99 रुपये ही रहेगी। वहीं आइनोक्स में सामान्य श्रेणी में 99 रुपये प्रति टिकट, इनसिग्निया और मैक्स 4डी में 299 रुपये प्रति टिकट कीमत रहेगी।हालांकि इनसिग्निया और मैक्स 4डी में अन्य दिनों यह कीमत कई गुना होती है। सिनेमा दिवस पर 99 रुपये के आफर को मल्टीप्लेक्स संचालकों ने कई माध्यमों से खूब प्रचार-प्रसार भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here