हर साल बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक हजारों मातृशक्तियों की भागीदारी में निकाली जानेवाली चुनरी यात्रा इस वर्ष सांकेतिक रूप से निकाली गई। इसबार चुनरी यात्रा की टीम सीधे बिजासन माता मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से माता को चुनरी अर्पित कर देश की खुशहाली, विकास व समृद्धि की कामना की गई।
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्पों को लेकर 12 साल से नवरात्र के पावन पर्व में मां की चुनरी यात्रा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में निकाली जाती है।
कोरोना के चलते पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना महामारी की गाइड लाइन का पालन करते हुए शकुंतला गुप्ता व चुनरी यात्रा के प्रमुख सदस्यो ने बिजासन मंदिर पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना कर माता रानी को चुनरी अर्पित की। सांकेतिक चुनरी यात्रा के जरिए परंपरा का निर्वाहन किया गया। इस मौके पर सिद्धार्थ गुप्ता, शुभम गुप्ता, घनश्याम गुप्ता व साकार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
तुलसी के पौधे बांटकर शुरू किया जनजागरण अभियान
गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा स्व. रामेश्वर पटेल की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण जनजागरण अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत खजराना गणेश मंदिर में की गई। अभियान की शुरुआत यहां स्थित दुकानदारों को तुलसी के पौधे दिकर किया गया। अभियान के पहले चरण में 55 हजार पौधे बांट गए थे। अभियान के दूसरे चरण के शुरुआत के अवसर पर ट्रस्ट के सचिव चेतन चौधरी, विजय पालीवाल, अनिल पाटीदार,मनीष पाटीदार, सुदामा चौधरी, राजू गोयल, जगदीश जोशी, मिथिलेश जोशी, हरिओम शर्मा आदि उपस्थित थे।