इंदौर से गिरफ्तार ओंकारेश्‍वर ठाकुर को अदालत ने 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा, इसी ने बनाई थी ऐप

0

सुल्ली डील्स ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं के फोटो ऑनलाइन जारी करने के मामले में गिरफ्तार ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली की अदालत ने 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ओंकारेश्वर ही इस ऐप का क्रिएटर है। इसी के साथ इस पुराने मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स ऐप बनाने के आरोप में (SulliDeals app creator) ओंकारेश्वर ठाकुर को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओंकारेश्वर ठाकुर ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जो मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करता था। माना जा रहा है कि ओंकारेश्वर ठाकुर से पूछताछ के बाद और नाम सामने आ सकते हैं।

Bulli Bai app बनाने वाले ने करवाई SulliDeals app बनाने वाली की गिरफ्तारी

25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब पर सुल्ली डील ऐप बनाया था। ऐप के जरिए कई मुस्लिम महिलाओं की उनकी सहमति के बिना नीलामी के लिए तस्वीरें अपलोड की गई थीं। ओंकारेश्वर ठाकुर बीसीए का छात्र है। जुलाई 2021 में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

‘बुल्ली बाई’ मामले की जांच से पता चला है कि नीरज बिश्नोई ट्विटर हैंडल “@sullideals” के निर्माता के संपर्क में थे, जिसका इस्तेमाल गिटहब पर ‘सुल्ली डील’ ऐप बनाने के लिए किया गया था। दिल्ली के किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच आगे बढ़ी और अब दिल्ली पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here