इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को शांति का संदेश दिया है। नई दिल्ली में आयोजित 9वीं पी20 समिट में पीएम मोदी ने कहा कि जो हो रहा है, उसका असर सभी पड़ेगा। यह शांति और भाईचारे का समय है।
- भारत कई वर्षों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। लगभग 20 साल पहले, आतंकवादियों ने हमारी संसद को उस समय निशाना बनाया था, जब सत्र चल रहा था। दुनिया भी महसूस कर रही है कि यह कितना बड़ा है।
- आतंकवाद दुनिया के लिए एक चुनौती है और यह मानवता के खिलाफ है। दुनिया की संसदों और उनके प्रतिनिधियों को इस पर विचार करना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में कैसे मिलकर काम किया जाए।
- संघर्षों और टकराव से दुनिया में किसी को फायदा नहीं हो सकता है। यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, एक साथ आगे बढ़ने का समय है। यह समय सबके विकास और कल्याण का है।










































