इतिहास रचने से तीन कदम दूर हैं जसप्रीत बुमराह,

0
  • टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अगर बुमराह तीन विकेट हासिल करने में सफल हुए तो वह भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज चौथे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के 8वें मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। चेन्नई के चेपॉक में खेले जाने वाले इस मुकाबले भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। जिससे, भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहे।
  • 500 विेकेट पूरे करने से तीन विकेट दूर बुमराह
  • वहीं, इसी मैच में भारतीय पेस स्पीयरहेड जसप्रीत बुमराह 500 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले आठवें भारतीय बनने से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। ‘जस्सी भाई’ अपने चार ओवर के कोटे से टीम इंडिया के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। बुमराह की 24 गेंदें इस टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय करने में बहुत अहम भूमिका निभा सकती हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-

  1. अनिल कुंबले- 953
  2. आर अश्विन- 765
  3. हरभजन सिंह- 707
  4. कपिल देव- 687
  5. रवींद्र जडेजा- 634
  6. जहीर खान- 597
  7. श्रीनाथ- 551
  8. जसप्रीत बुमराह- 497

टीम इंडिया को लगा है बड़ा झटका

मेन इन ब्लू टीम सुपर-8 स्टेज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार गई थी, जिससे उनका नेट-रन-रेट माइनस में चला गया था। भारत के लिए अब तक 232 मैचों में बुमराह ने 20.56 की औसत से 497 विकेट लिए हैं, जिसमें 13 चार-विकेट हॉल और 18 पांच-विकेट हॉल के बेस्ट फिगर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here