इसरो के सम्मान में एनसीसी ने निकाली रैली

0

नगर में चन्द्रयान – 3 की सफलता के उत्सव को शैक्षणिक संस्था शंकर साव पटेल शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी, टिहली बाई सीएम राईस स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी की संयुक्त एनसीसी कैडेटस् ने रैली निकालकर मनाया गया। यह कार्यक्रम 6 मप्र स्वतंत्र कंपनी एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी लेफटिनेन्ट कर्नल एम रविचन्द्रन के निर्देशानुसार एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ हेमन्त कुमार मण्डाले और सेकण्ड अफसर ओम खोण्ड के नेतृत्व में एनसीसी रैली आयोजित की गई।जिसमे एनसीसी इकाईयों द्वारा इसरो के चन्द्रयान – 3 मिशन की सफलता की शुभकामना के लिए नगर के दीनदयाल चौक से एतिहासिक जयस्तंभ चौक तक रैली के माध्यम से संदेश दिया। इस दौरान कैडेट के द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष लगाए गए। पद्मेश से चर्चा में कैडेट प्रगति बोकड़े ने बताया कि चंद्रयान तीन ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर भारत का नाम रोशन किया है इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से यह हो पाया है। जिसका संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक हम पहुंच रहे हैं कि जब भी भारत किसी क्षेत्र में अपना नाम रोशन करता है या उपलब्धि प्राप्त करता है तो उसको सभी भारतवासी त्यौहार के रूप में मनाए ताकि देश के प्रत्येक नागरिक अपने क्षेत्र में उन्नत करने का प्रयास कर सके। वही कैडेट प्रथमेश नागपुरे ने बताया कि कल इसरो ने इतिहास रच दिया विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवाया। हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि हम भारतीय जो भी ठान ली वह करके रहते हैं हमारे लिए कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। हमारा चंद्रयान-2 फेल हुआ उससे सीख कर हमने चंद्रयान तीन लॉन्च किया और आखिरकार चंद्रमा पर अपना तिरंगा लहरा दिया। इस रैली को सफल बनाने में सीनीयर अफसर रितु भगत, अण्डर अफसर तुसार चौधरी, अण्डर अफसर अयानी ठाकरे, कैडेट अजय गीरी, कैडेट गगन टेंभरे सहित पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here