उर्वशी रौतेला की मां ने ऋषभ के लिए मांगी दुआ:यूजर्स बोले- दामाद जी ठीक हो जाएंगे आप टेंशन मत लो

0

30 दिसंबर की सुबह ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया। खबर सामने आने के बाद से ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द से जल्द रिकवर होने की दुआ कर रहे हैं। बीते दिनों उर्वशी रौतेला ने भी पोस्ट साझा कर उनके ठीक होने की दुआ की थी, जिसके बाद वो काफी में सुर्खियों थी। इसी बीच अब उर्वशी की मां मीरा रौतेल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। मीरा के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उन्हें तसल्ली दे रहे हैं कि उनके दामाद जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

आप सभी लोग प्रार्थना करें- मीरा

ऋषभ पंत की फोटो शेयर करते हुए मीरा रौतेला ने लिखा- ‘सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आपका स्वस्थ होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ। सिद्धबली बाबा आप पर विशेष कृपा करें। आप सभी लोग भी प्रार्थना करें, गॉड ब्लेस यू ऋषभ पंत।’

दामाद जी लिखना भूल गईं आप- यूजर्स
उर्वशी की मां मीरा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट में लिखा- ‘दामाद जी लिखना भूल गईं आप।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘दामाद जी जल्दी ठीक हो जाएंगे आप प्लीज टेंशन न लो।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ‘उर्वशी आप ओरिजिनल id से आओ।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘बेटी तो बेटी अब मां भी शुरू हो गई।’ मीरा के इस पोस्ट पर ऐसे कमेंट्स की भरमार लगी हुई है।

उर्वशी ने भी मांगी थी दुआ

दरअसल, एक्सीडेंट की खबर के कुछ देर बाद उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। पोस्ट में उर्वशी ने लिखा था- ‘प्रेइंग( प्रार्थना कर रही हूं)।’ हालांकि, उन्होंने पोस्ट में कहीं ऋषभ का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स का मानना है कि उर्वशी का यह पोस्ट ऋषभ पंत के लिए लिखा गया था। पोस्ट पर जहां कुछ लोग कमेंट सेक्शन में ऋषभ के ठीक होने की दुआएं कर रहे थे, तो वहीं कई लोग उर्वशी के इस रवैए के लिए उन्हें ट्रोल भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here