एक बार फिर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ने शुरू की हड़ताल

0


एक ओर कोरोना बीमारी को लेकर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर संपूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य की कमान संभालने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक बार फिर वर्षों से लंबित अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार को 2 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है। संपूर्ण मध्यप्रदेश में शुरू संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की इस हड़ताल का बालाघाट जिले में भी असर देखने को मिला। जहां संगठन से जुड़े संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण, कर्मचारियों की सेवा बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर नगर के अंबेडकर गार्डन में हड़ताल पर बैठ गए ।इस दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जहां उन्होंने 2 दिनों के भीतर मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।

2013 से लंबित है मांगे
मांगों को लेकर फिर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य
कर्मचारियों ने हड़ताल की राह पकड़ ली है। इनमें अधिकारी, राष्ट्रीय प्रोग्राम जैसे टीबी, कुष्ठ रोग
के कर्मचारी, आयुष मेडिकल ऑफिसर, कम्युनिटी
हेल्थ ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लेब टेक्नीशियन,
एसएनसीयू स्टॉफ, डाटा इंट्री ऑपरेटर, स्टाफ
नर्स, एएनएम, मेल स्टाफ नर्स, सपोर्ट स्टाफ आदि
कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने बताया कि
एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 2013 से
समय-समय पर मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं
लेकिन शासन – प्रशासन द्वारा हर बार आश्वासन दिया जाता है। आज तक मांगों को पूरा नहीं किया गया।

प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एक बार फिर
स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। इसका खामियाजा
आम जनता को भुगतना पड़ेगा। कर्मचारियों का
कहना है कि 2018 की 42 दिन की हड़ताल में भी
मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं स्वीकार किया था कि संविदा
एक शोषण व्यवस्था है, इसे जल्द समाप्त करूंगा
लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा कुछ माह पूर्व भी हड़ताल की गई थी जिस पर 1 माह के भीतर हमारी सभी मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद आश्वासन पूरा नहीं किया गया है जिसके चलते एक बार फिर संगठन ने संपूर्ण प्रदेश में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल शुरू कर दी है जहां 2 दिनों के भीतर मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here