एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत

0

रूपझर पुलिस ने बालाघाट रोड चिखलाखोड़ी समीप पुलिया के नीचे एक व्यक्ति की लाश बरामद की जिसकी पहचान अशोक पिता भूरा उर्फ भूरिया राउत 40 ग्राम जागपुर थाना वारासिवनी निवासी के नाम से की रूपझर पुलिस ने इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक राउत मजदूरी करता था और वह शराब पीने का आदी था ।बताया गया है कि अशोक राउत की शादी हुई थी जिसका ससुराल घोंदी रूपझर का है। किंतु अशोक को उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी और दूसरी शादी कर ली थी उसके बाद अशोक घूमते रहता था जिसके माता-पिता नहीं थे चचेरे भाई गांव में रहते हैं अशोक बालाघाट उकवा रूपझर मैं काम करता था और दारू पीकर पड़ा रहता था बताया गया है कि तीन-चार दिन से अशोक उकवा में दिखाई दे रहा था। 22 मई की शाम 4 बजे अशोक को रूपझर शराब भी हालत में उसी के रिश्तेदार बेनीराम ओगरे रूपझर निवासी ने देखा था जिसका अशोक रिश्ते में जवाई लगता है। जो पीठ के पीछे काले रंग का बैग रखकर रूपझर से चिखलाझोडी की ओर पैदल जाते हुए दिखाई दिया था और वह अत्यधिक शराब का सेवन किया था जो शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए चल रहा था। 23 मई को सुबह 9:00 बजे बेनी राम को पता चला कि चिखलाझोडी के आगे पुलिया के नीचे एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है बेनी राम ने जाकर देखा यह लाश अशोक की थी उसका काले रंग का बैग पुलिया के ऊपर रखा हुआ था। इस व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई अभी पूर्ण रुप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। बेनीराम ओगरे 60 वर्ष रूपझर निवासी द्वारा की गई रिपोर्ट पर पुलिस थाना रूपझर उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद भगत ने मौके पर पहुंचकर मृतक अशोक की लाश बरामद की और पंचनामा कार्रवाई पश्चात उसके रिश्तेदार कपूर चंद राउत दिनेश राउत ग्राम रेंगाटोला थानां वारासिवनी निवासी को सौंप दिया गया संभावना व्यक्त की गई कि अशोक रावत की अत्यधिक शराब के सेवन से मौत हो गई आगे मर्ग जांच उपनिरीक्षक श्री भगत द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here