हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पाथरी में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस की एक महिला और उसकी दो बेटी से मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल महिला पार्वती बाई पति मुलामचंद्र गहगये 30 वर्ष ग्राम पाथरी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस महिला की दोनो बेटी किरण 19 वर्ष और ज्योति 16 वर्ष को इस घटना में मामूली चोटें आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
9 जनवरी को 2 बजे करीब पार्वती बाई अपनी दोनों बेटी किरण और ज्योति के साथ घर के पीछे काम कर रही थी। पति घर के सामने खेत खलियान में था। तभी पड़ोसी जीवन उईके आया जो उस समय शराब के नशे में था और पार्वतीबाईं से मकान बनाने के नाम पर विवाद करते हुए
पार्वती बाई को डंडे से मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने उसकी दोनों बेटी किरण और ज्योति आई तो जीवन उईके ने उन्हें भी मारपीट कर दिया।
तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा मामला दर्ज कर संबंधित थाने को रिपोर्ट भेज दी गई है










































