किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम परसा टोला में एक व्यक्ति ने एक वृद्ध और उसके 11 वर्षीय नाती को हाथ बुकको से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायल दुर्गा प्रसाद पिता दयाराम पाचे 62 वर्ष, उसके नाती अरमान पिता हीरालाल पाचे 11 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद खेती किसानी करते हैं जिसके परिवार में दो बेटे हैं और दोनों बेटों की शादी हो चुकी है बड़ा बेटा हीरालाल पांचे अपनी पत्नी के साथ कमाने के लिए हैदराबाद गया हुआ है ।उनके दो बेटे और एक बेटी दुर्गा प्रसाद के पास रहते हैं ।दुर्गा प्रसाद का बड़ा नाती अरमान कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रहा है। बताया गया है कि 29 जनवरी की शाम 5:00 बजे दुर्गा प्रसाद का नाती अरमान अपने दोस्त के साथ अपने खेत बेर खाने के लिए चले गए थे और खेत में बेर खाने के दौरान दोनों एक दूसरे को गाली दे रहे थे। उसी समय वहां से हीरालाल पटले जा रहा था। हीरालाल समझा की दोनों लड़के उसे गाली दे रहे हैं और वह चिल्लाते चिल्लाते अपने घर आया उ हीरालाल पटले ने अरमान द्वारा गालियां देने के संबंध में अपने लड़के संजय पटले को बताया तब संजय पटले बालक अरमान को मारपीट करने लगा, आवाज सुनकर दुर्गा प्रसाद पांचे गया और संजय पटले को बोला कि मेरे नाती को क्यों मारपीट कर रहा है। तब संजय पटले ने दुर्गा प्रसाद को भी हाथ बुकको से मारपीट कर ढकेल दिया। संजय पाटिल द्वारा मारपीट करने से अरमान को कान में चोट आई। वही दुर्गा प्रसाद भी मारपीट में घायल हो गया दोनों घायल दुर्गा प्रसाद पांचे और उसके नाती अरमान पांचे को किरनापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।










































