एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की नियत से उसके सिर में लोहे का कत्ता मारकर घायल कर दिया। किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पल्हेरा में 5 मई को सुबह 10:00 बजे करीब चरित्र सन्देह को लेकर को लेकर यह घटना उस समय हुई जब यह महिला अन्य बारातिय के साथ दुल्हन की विदाई करने के लिए आरती लेकर खड़ी थी। पति द्वारा लोहे के कत्ते से किए गए वार से घायल महिला श्रीमती सरलता बाई पति गणेश मंडलेकर 30 साल ग्राम भुआ थाना किरनापुर निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। घटना के बाद ही इस महिला के पति गणेश मंडलेकर को बारातियों ने पकड़कर किरनापुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरलता बाई का मायका ग्राम अकोला थाना किरनापुर का है। जिसका विवाह 2011 में गणेश मंडलेकर ग्राम बुआ निवासी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ है। जिसके दो बच्चे हैं ।बताया गया है कि सरलता बाई अपने पति गणेश मंडलेकर के साथ नागपुर में मजदूरी करती है यही बताया गया है कि गणेश मडलेकर शराब पीने का आदी है और वह अपनी पत्नी सरलता के चरित्र पर संदेह कर उसे के साथ आए दिन विवाद करते रहता है। 3 माह पहले ही सरलता बाई अपने पति गणेश मंडलेकर के साथ नागपुर से अपने घर भुआ आए थी। गणेश मंडलेकर अपनी पत्नी सरलता को घर में छोड़कर नागपुर चला गया था। जो कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था और वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर उसके साथ विवाद करते रहता था। 5 मई को ग्राम पल्हेरा में सरलता की मौसी की लड़की शादी थी। 2 मई को गणेश मंडलेकर अपनी पत्नी सरलता और बच्चों को ग्राम पल्हेरा में छोड़कर अपने घर चला गया था। 5 मई की रात्रि लगन के समय भी गणेश मंडलेकर अपनी मौसी सास के घर नहीं आया। रात में लगन लगने के बाद 6 मई को 10 बजे करीब दुल्हन को दूल्हा के साथ विदा करने की रस्म की जा रही थी। सरलता बाई दुल्हन के पास आरती लेकर खड़ी थी। बाराती और घराती सभी लोग आंगन में थे। विदाई रस्मे के चलते गणेश मंडलेकर अचानक लोहे का कत्ता लेकर आया और अपनी पत्नी सरलता की हत्या करने की नियत से उसके सिर के पीछे लोहे के कत्ते से वार कर दिया। लोहे के कत्ते के वार से सरलता वही गिरकर बेहोश हो गई ।गणेश मंडलेकर की इस हरकत को देखकर बारातियों ने उसे तुरंत पकड़ लिए। अन्यथा वह अपनी पत्नी सरलता की हत्या कर सकता था। घायल बेहोश सरलताबाई को तुरंत ही 108 एंबुलेंस से किरनापुर के अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। गणेश मंडलेकर को बारातियों ने किरनापुर पुलिस के हवाले कर दिये। इस मामले की जांच कार्रवाई उपनिरीक्षक देवकंठ सोनी द्वारा की जा रही है।










































