बालाघाट /नगर के वार्ड नंबर 10 मटन मार्केट रजा नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी के घर नहीं चलने पर उसे त्रिशूल जैसी नुकीली वस्तु से पीठ हाथ में मारकर घायल कर दिया। 6 अक्टूबर की रात्रि 8:00 बजे यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुए। कोतवाली ने घायल महिला श्रीमती हीना पति शैलेंद्र सारथी 30 वर्ष मटन मार्केट रजानगर निवासी का इलाज जिला अस्पताल में करवाया वहीं उसके द्वारा की गई रिपोर्ट पर उसके पति शैलेंद्र सारथी के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिना सारथी वार्ड नंबर 10 मटन मार्केट रजा नगर निवासी झाड़ू पोछा का काम करती है। जिसके परिवार में दो बच्चे और पति शैलेंद्र सारथी है जो इतवारी बाजार में हमाली का काम करते हैं और वह शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर पारिवारिक बातों को लेकर वह अपनी पत्नी हिना सारथी से वाद-विवाद करते रहता है। 15 दिन पूर्व हिना सारथी और उसके पति शैलेंद्र सारथी के साथ विवाद झगड़ा हुआ था। जिसके कारण हिना सारथी अपने बच्चों के साथ अपनी मां लीलाबाई भारासागर के घर रजा नगर में आकर रहने लगी थी और झाड़ू पोछा का काम करती थी। 6 अक्टूबर की रात्रि 8:00 बजे हिना सारथी काम करके अपनी मां के घर के सामने पहुंची।उस समय उसका पति शैलेंद्र सारथी घर के सामने बैठा हुआ था जो अपनी पत्नी हिना सारथी देख कर पास में आया और उसे घर चलने के लिए कहा किंतु हिना सारथी ने घर आने से मना कर दी थी। जिसके बाद शैलेन्द्र गालियां देने लगा। हिना सारथी ने पति शैलेंद्र सारथी को गाली देने से मना की थी। तभी शैलेंद्र सारथी ने हाथ में रखी किसी नुकीली त्रिशूल जैसी वस्तु से पत्नी हिना सारथी पर वार कर दिया । त्रिशूल का वार हिना सारथी के पीठ, बाए हाथ मैं लगने से वह घायल हो गई। इस घटना को देख मोहल्ले के लोग दौड़े और बीच बचाव किये। जिसके बाद शैलेंद्र सारथी अपनी पत्नी को घर नहीं आने पर जान से मार डालने की धमकी देकर वहा से भाग गया। बीच बचाव के बाद हिना सारथी अपनी मां लीलाबाई भारासागर के साथ रिपोर्ट करने के लिए कोतवाली पहुंची। कोतवाली पुलिस ने हिना सारथी का इलाज मुलाहिजा जिला अस्पताल में करवाये और उसके द्वारा की गई रिपोर्ट पर उसके पति शैलेंद्र सारथी के विरुद्ध धारा 294 115(2) 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।










































