एन.सी.सी. कैडेट ने किया पुनीत सागर अभियान

0

6 म. प्र. स्वतंत्र कंपनी एन सी सी बालाघाट का नवोदय विद्यालय में शिविर आयोजित किया गया है जिसके समस्त कैडेट 18 अक्टूबर को नगर के शंकर तालाब पर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा पुनीत सागर अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमान अधिकारी कर्नल एम. रविचंद्रन के नेतृत्व में जवाहन नवोदय विद्यालय में ओयजित हो रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल बालाघाट के विभिन्न अंचलों से आये एन.सी.सी कैडेटस ने पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत वारासिवनी नगर के शंकर तालाब में साफ सफाई अभियान चलाया। जिसमे एन.सी.सी मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार जल संरक्षण और जल के विभिन्न स्रोतों की सफाई और जल की उपयोगिता एवं महत्ता को समझाने के उद्देश्य से समय समय पर पुनीत सागर अभियान चालया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी में उपलब्ध कुल जल का कुछ प्रतिशत ही दैनिक जीवन में उपयोगी है जो मानव जीवन के काम आता है। इस कारण साफ पानी के उपलब्ध समस्त जल स्रोत का संरक्षण और सफाई में विशेष ध्यान देने और संरक्षण की विशेष आवश्यकता है। इन सभी बातों को ध्यान रखकर आज एन.सी.सी. कैडेट्स ने शंकर तालाब में सफाई अभियान और जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक वारासिवनी के वित्त अधिकारी योगेश नंदनवार एन.सी.सी अधिकारी कैप्टन हेमन्त कुमार मण्डाले, लेफिटनेंट दिव्या पाराशर, फर्स्ट आफिसर शलभ सिंग बैस, सूबेदार सुखराम, हवलदार शेरिंग शेरपा और नगर पालिका वारासिवनी के सफाई अमले का योगदान सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here