नगरपालिका के दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए शनिवार को नगर के एमएलबी स्कूल परिसर में लगने वाली करीब एक दर्जन दुकानों के अतिक्रमण को हटा दिया ।
नपा द्वारा की गई इस कार्यवाही से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारी काफी नाराज हैं जिन्होंने अतिक्रमण हटाने का जमकर विरोध किया।इस दौरान फुटकर व्यापारियों और नपा टीम के बीच जमकर बहस देखी गई।
एमएलबी स्कूल सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारियों ने इस कार्यवाही का विरोध करते हुए उनकी दुकानें हटाने से उनके बेरोजगार होने की बात कहते हुए दुकान लगाने के लिए दूसरी जगह दिए जाने की मांग की है।










































