विदिशा। जिले में अब संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों की खैर नहीं है। पुलिस विभाग अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तकनीक का सहारा लेते हुए एक ऐसी डिजिटल कुंडली तैयार कर रहा है, जिससे बच पाना लगभग नामुमकिन होगा। इसके लिए विभाग द्वारा विशेष ‘मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट’ का गठन किया गया है। यह यूनिट अपराधियों का बायोडाटा ठीक उसी तरह तैयार कर रही है, जैसे आम नागरिकों का आधार कार्ड बनाया जाता है। शुरुआती चरण में गंभीर अपराधों में संलिप्त, संपत्ति संबंधी अपराधी और कोर्ट में पेशी पर आने वाले बंदियों का संपूर्ण विवरण दर्ज करना शुरू कर दिया गया है।
पुतलियों की स्कैनिंग और ‘चाल’ का भी होगा रिकॉर्ड
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से अब अपराधियों की पहचान के लिए केवल नाम-पता काफी नहीं होगा। मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट में अपराधियों की सटीक ऊंचाई, चेहरे के चार अलग-अलग कोणों (एंगल्स) से लिए गए उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ और पूरे शरीर की कद-काठी का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। तकनीक का स्तर इतना सूक्ष्म है कि अपराधियों की आंखों की पुतलियों (आईरिस रेटिना) की स्कैनिंग भी की जा रही है। इसके अलावा, अपराधी के चलने का तरीका यानी उसकी ‘चाल’ (गैट एनालिसिस) को भी वीडियो के माध्यम से रिकॉर्ड किया जा रहा है, ताकि हुलिया बदलने पर भी उसे पहचाना जा सके।
हुमायूं पर भी आरोप लगाए
रैली में उन्होंने हुमायूं पर भी आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यक वोटों को बांटने के लिए एक हजार करोड़ रुपए की डील की गई है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सामने आया वीडियो फर्जी या एआई जनरेटेड बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो बनाने वाले ने इसे असली बताया है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी सवाल उठाए और पूछा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम क्यों नहीं घटाए जा रहे हैं।
बता दें कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।










































