एलन मस्क-जैक डॉर्सी में ‘बर्डवॉच’ के मुद्दे पर छिड़ी जुबानी जंग!

0

ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी और कंपनी के नए मालिक एलन मस्क में जुबानी जंग शुरू हो गई है। छंटनी में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों से माफी मांगने के बाद जैक डॉर्सी ने एलन मस्क पर हमला बोला है। डॉर्सी ने ट्विटर के बर्डवॉच फीचर के नए नाम को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। इस मुद्दे पर डॉर्सी और मस्क के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। दरअसल एलन मस्क ने कहा ‎कि ट्विटर को दुनिया के बारे में जानकारी का अब तक का सबसे सटीक स्रोत बनने की जरूरत है। यह हमारा मिशन है। इस पर जैक डॉर्सी ने पूछा, सटीक किसके लिए? इस पर एलन मस्क ने लिखा, जैसा कि लोगों ने ट्विटर को सामुदायिक नोट्स की तरह देखा। इस पर डॉर्सी ने कहा, मुझे अब भी लगता है बर्डवॉच एक बेहतर नाम है और अधिक जानकारीपूर्ण एक बेहतर लक्ष्य है। वहीं मेरिकी उद्यमी जिम कैंटरेल ने एलन मस्क को शातिर बताते हुए कंपनी के कर्मचारियों को चेताया है। दरअसल वे अपने शुरुआती दिनों में एलोन मस्क के स्पेसएक्स का हिस्सा थे। मस्क के साथ अपने स्वयं के अनुभव से वाकिफ होकर उन्होंने ट्विटर के कर्मचारियों को कुछ सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here