एलन मस्क (Elon Musk) 7वीं बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सिंगर ग्राइम्स (Grimes) ने बेटी को जन्म दिया है। जिसका बेहद अजीब नाम रखा है। इससे पहले दोनों का एक बेटा है। ग्राइम्स ने बेटी को जन्म का खुलासा वैनिटी फेयर मैगजीन में किया।
बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरिल रखा
33 वर्षीय ग्राइम्स ने बताया कि बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरिल मस्क ( Exa Dark Sideræl) रखा है। उन्होंने बताया कि वह और एलन अपने बच्चे को Y भी कहेंगे। वैनिटी फेयर के अनुसार एक्सा सुपरकंप्यूटिंग टर्म exaFLOPS को संदर्भित करता है। वहीं डार्क का मतलब अज्ञात है। ग्राइम्स ने कहा, लोग डार्क मैटर से डरते हैं। हालांकि डार्क मैटर हमारे ब्रह्मांड का सुंदर रहस्य है। उन्होंने कहा कि साइडरिल का मतलब ब्रह्माण्ड का सही समय, स्टार और डीप स्पेस का समय जो धरती से अलग है।
ग्राइम्स रखना चाहती थीं ये नाम
ग्राइम्स कहा कि वह अपनी बेटी का नाम ओडीसियस (Odysseus) रखना चाहती थी। लेकिन एलन मस्क ने बेटी का नाम Exa Dark Siderael रखा है। उनकी बेटी का नाम Y है। बता दें दोनों के बेटे का नाम भी बेहद अजीब है। उन्होंने अपने बेटे का नाम X Æ A-12 रखा है। जब से एलन मस्क के सातवें बच्चे का नाम सामने आया है। नेटिजन्स पागल हो गए। सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे हैं।








































