ओबीसी वर्ग के आरक्षण पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया !

0

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियों की तरफ से ओबीसी वर्ग के आरक्षण को लेकर प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक गौरीशंकर बिसेन ने बताता कि मध्यप्रदेश सरकार एवं भाजपा सदैव ही ओबीसी के संरक्षण को लेकर कार्य कर रही है, ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए हमारे द्वारा सामाजिक सर्वे आर्थिक सर्वे और शैक्षणिक सर्वे पूरा किया गया है।

उसी के आधार पर जानकारी सामने आई है प्रदेश में 79 प्रतिशत ओबीसी मतदाता है।

कांग्रेस द्वारा तो 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की बात कही गई थी, वास्तविकता यह नहीं है महाजन आयोग कि जो रिपोर्ट है महाजन आयोग ने 35 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की थी वहीं हमने भी 35 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग को दिए जाने के लिए सिफारिश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here