ओवरटन ट्विन ब्रदर्स का डबल अटैक, एक का आईपीएल में गेंद से कहर तो दूसरे का काउंटी में शतक

0

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 इस वक्त भारत में चल रहा है। जहां इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवरटन पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। जेमी ओवरटन ने बीते शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शानदार गेंदबाजी की और सीएसके को सीजन का पहला मैच जिताने में अहम योगदान दिया।

जेमी ओवरटन ने झटके 4 विकेट

32 साल के जेमी ओवरटन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक या दो नहीं बल्कि चार विकेट लेकर तहलका मचाया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 4.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन दिए और चार विकेट झटके। उन्होंने समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्ट्रब्स और आकिब नबी को आउट किया। ओवरटन ने दिल्ली को लक्ष्य तक न पहुंचने देने में बड़ा रोल निभाया।

ट्विन ब्रदर क्रेग ओवरटन ने काउंटी में जड़ा शतक

आपको बता दें कि जेमी ओवरटन के ट्विन ब्रदर क्रेग ओवरटन ने काउंटी क्रिकेट में बीते शनिनार को शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। काउंटी चैंपियनशिप इंग्लैंड में शुरू हो गई है। क्रेग ओवरटन समरसेट के लिए खेलते हैं और उनकी कप्तान भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here