कंजई बंजारी माता मंदिर के पास कार व ट्रक में हुई भिड़त

0

लालबर्रा नगर मुख्यालय से लगभग १२ किमी. दूर सिवनी मार्ग स्थित ग्राम पंचायत कंजई के आगे बंजारी माता मंदिर के समीप ४ जुलाई की शाम ७ बजे कार व ट्रक में जबरदस्त भिड़त हो जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई परन्तु ट्रक व कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी ५० सी ९४१४ में दो व्यक्ति सिवनी से लालबर्रा की ओर आ रहे थे एवं ट्रक क्रमांक एमपी २० जीए ४५१८ लालबर्रा से सिवनी की ओर जा रहा था तभी बंजारी माता मंदिर कंजई के समीप कार व ट्रक में आमने-सामने से भिड़त हो गई और यह भिड़त उस समय हुई जब तेज बारिश हो रही थी इसी दौरान कार व ट्रक चालक को सामने से कौन सा वाहन आ रहा है तेज बारिश के कारण दिखाई नही दिया और भिड़त हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो चुकी है परन्तु कार में सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बचे गये। अगर दोनों चार पहिया वाहन तेज गति में रहता तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here