कई बिजली पोल की लाइट हुए खराब-कुछ जगह की वैकल्पिक व्यवस्था

0

शहर में बीते कुछ दिनों से मुख्य मार्ग और कई वार्ड की गलियों में विद्युत पोल के लाइट खराब होने की वजह से ब्लैक आउट जैसी स्थिति बनी हुई है जिस कारण रात होते ही इन सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

नगरपालिका के विद्युत शाखा प्रभारी बताते हैं बीते दिनों लगातार मौसम खराब होने आंधी तूफान चलने की वजह से शहर के कई बोल और हाई मास्क के लाइट खराब हो गए हैं कुछ स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है तो कहीं जगह लाइट बंद हो चुकी है लॉक डाउन की वजह से बल्ब और हाई मास्क हैलोजन बाहर से नहीं आ पा रहे हैं जिस कारण उन्हें भी परेशानी हो रही है।

आपको बता दें कि शहर के लगभग 9 हजार विद्युत पोल पर एलईडी लाइट लगाने के लिए बीते कई वर्षों से टेंडर प्रक्रिया करवाई जा रही है लेकिन यह पूरी नहीं हो रही नतीजा आज भी शहर के मुख्य मार्गो के विद्युत पोल को छोड़ दिया जाए तो गली मोहल्ले और कालोनियों के विद्युत पोल पर पुराने लाइट रोशन हो रहे हैं। जिससे नगर पालिका पर प्रतिमाह बिजली का बोझ बहुत अधिक पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here