कचरा वाहन से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अनाउंसमेंट किया जाएगा

0

 कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नगर निगम आयुक्त और संभागीय उप संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को निर्देशित किया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए भोपाल जिले में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इस प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने, सैनेटाइजर का उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जानकारी देने को कहा है। नगर निगम के कचरा वाहनों के माध्यम से अनाउंसमेंट कराकर कोरोना संक्रमण के लिए गाइडलाइन का पालन करने की समझाईश देने के भी निर्देश दिए गए हैं।ज्ञात हो कि शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ साथ सभी जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे।

लाउस्पीकर से यह किया जाएगा प्रचार प्रसार

शहर में अनिवार्यत: मास्क लगाते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।- शहर के मार्केट एरिया में दुकानदार और ग्राहक दोनों ही मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करें।- ट्रेफिक चौराहों पर लाउडस्पीकर से भी मॉस्क, सैनेटाइजर ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश जनता को दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here