कटंगी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम देवठाना में चिराग से झुलसी नवविवाहिता श्रीमती हेमलता पति रामजी मसराम 23 वर्ष की मौत हो गई। 11 दिन पहले यह महिला खाना बनाते समय चिराग से झुलस गई थी। जिसका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
7 जून की रात्रि 9 बजे करीब हेमलता मकान के पीछे खाना बना रही थी बिजली चले जाने से मिट्टी तेल का दिया जलाकर दीवार पर रखी थी। जिससे दिया हेमलता पर गिर गया और कपड़ों में आग लग गई। शासकीय अस्पताल कटंगी में लाकर भर्ती किए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हेमलता को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया था। जहां से बेहतर उपचार हेतु हेमलता को मेडिकल कॉलेज जबलपुर डिफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज जबलपुर में हेमलता का 11 दिन इलाज चला उसके बाद उसे 19 जून को जबलपुर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी होने पर घर ग्राम देवठाना थाना ला लिए थे। 20 जून को 11:30 बजे हेमलता की मौत हो गई।










































